UP Board Admit Card 2026 : यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए और भी बढ़ रहा है। 18 फरवरी से इस वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी होता है क्योंकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए इस एडमिट कार्ड की ही जरूरत होती है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं के मन में सवाल आ रहे हैं कि “यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को कब जारी करेगा” और “कब सभी छात्रों को एडमिट कार्ड मिल पाएगा?”
आज के इस जरूरी अपडेट में हम यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट को लेकर आए हैं जितने भी स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं सभी स्टूडेंट इस लेख को अंत तक पढ़िएगा और एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बारे में जानकारी भी प्राप्त जरूर कीजिएगा।
UP Board Admit Card 2026 News
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 18 फरवरी 2026 से होने वाली है। परीक्षा का आयोजन पिछले साल की तरह दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह के 8:30 से दोपहर के 11:45 तक वहीं दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर के 2:00 से शाम के 5:15 तक चलेगा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च 2026 तक चलेगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च के दूसरा सप्ताह तक चलेगा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब एडमिट कार्ड को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड कहां से प्राप्त करना है, इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों के पास दो विकल्प उपलब्ध है यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक स्कूल के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है आमतौर पर बोर्ड के द्वारा स्कूल के लोगों पोर्टल पर सभी छात्रों का एडमिट कार्ड भेज दिया जाता है जिस स्कूल के प्रधानाचार्य डाउनलोड करके उसे पर मोहर और हस्ताक्षर लगाकर छात्रों को वितरित करते हैं सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करें और अपना एडमिट कार्ड को प्राप्त करें।
यदि बोर्ड के द्वारा छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दे रहा है तो वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लोगों क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
एडमिट कार्ड में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित जानकारियां चेक कर लेनी चाहिए
- छात्र का नाम
- छात्र के पिता का नाम
- छात्र के माता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- विषय की सूची और उनकी तारीख
- छात्र का फोटो और सिग्नेचर
ऊपर दिए गए जानकारी में अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक को संपर्क करें ताकि समय रहते उसमें सुधार किया जा सके।
नकल करने की कोई गुंजाइश नहीं
सभी बोर्ड के परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि इस बार परीक्षा में सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है अगर कोई छात्र नकल करते हुए पकड़े जाते हैं तो उन पर कार्रवाई करने का कानून बनाया गया है इसके अलावा छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ में ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।



