Education

JEE Main 2026 के आवेदकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, करेक्शन विंडो 27 और 28 फरवरी को खुलेगा

JEE Main प्रवेश परीक्षा 2026 में आवेदकों की संख्या ने अभी तक के सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार JEE Main के प्रवेश परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 1 फरवरी 2026 से JEE Main सेशन 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था। आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है। इस बार इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के में भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस लेख के माध्यम से JEE Main 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट दी गई है। इसलिए सभी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों इस लेख को अंत तक पढ़िएगा।

JEE Main 2026 Session 2 के लिए भारी संख्या में आवेदन

प्रत्येक साल JEE Main की परीक्षा का आयोजन दो सेशन में किया जाता है। पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में तथा दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होता है। इस वर्ष पहले सेशन की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था और आवेदन 27 नवंबर 2025 तक चला था। दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2006 26 से शुरू हुई और 25 फरवरी 2026 तक आखिरी तिथि है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले सेशन के मुकाबले इस सेशन में अधिक है। लगभग 2 लाख का अंतर देखने को मिल रहा है।

इस वर्ष जी मैंस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए अब तक 25000 से अधिक नए कैंडिडेट्स ने भी आवेदन किए हैं बिहार में लगभग 75000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इसे भी पढ़ें: Bijli Bill Mafi Yojana: सभी का बिजली बिल माफ होगा, 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, कहां जाने पूरी अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 : Highlights

Article Name JEE Main 2026 Session 2 के लिए भारी संख्या में आवेदन
Category Education
परीक्षा का नाम JEE Main 2026 Session 2
आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
कुल आवेदकों की संख्या 16 लाख+ (अनुमानित/रिकॉर्ड)
करेक्शन विंडो की तारीख 27 और 28 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो मोड ऑनलाइन (NTA आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

आवेदन के लिए करेक्शन डेट जारी

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन में सुधार की तारीख को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जारी कर दिया गया है। ऑफिशल नोटिस के मुताबिक 27 और 28 फरवरी 2026 को आवेदन में सुधार किया जा सकता है। आवेदन सुधार विंडो एक बार क्लोज होने के बाद आवेदन सुधार का दोबारा मौका नहीं मिल पाएगा।

जारी किए गए ऑफिशल नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर 10वीं 12वीं की शैक्षणिक जानकारी, जेंडर तथा कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा के राज्य में बदलाव के लिए विकल्प नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मार्च के आखिरी सप्ताह तक आ सकते हैं कक्षा 12वीं का रिजल्ट, यहां जाने चेक करने के लिए स्टेप

प्रत्येक साल आवेदन की संख्या में वृद्धि

JEE Main 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में प्रत्येक साल वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले 6 सालों में यह संख्या दुगना से भी अधिक हो चुकी है। वर्ष 2021 में 652628, वर्ष 2022 में 872970, वर्ष 2023 में 860064, वर्ष 2024 में 1221624 और वर्ष 2025 में 1311544 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

सारांश : जेईई मेंस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक साल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अब इंजीनियरिंग के प्रति सभी की दिलचस्पी बढ़ रही है। आने वाले भविष्य में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी।

इंडिया ने आवेदन में सुधार के लिए आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 तक तय की है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि है। वह जल्दी से जल्दी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर सुधार करवा ले। अपडेट पाने के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट या हमारे इस वेबसाइट के साथ जुड़े रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 10वीं से ग्रेजुएशन तक के लिए स्कॉलरशिप योजना, आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जाने

One Reply to “JEE Main 2026 के आवेदकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, करेक्शन विंडो 27 और 28 फरवरी को खुलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *