Education

RRB ALP का एडमिट कार्ड जारी, 13 फरवरी से परीक्षा शुरू, असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों के लिए जरूरी अपडेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से RRB ALP Admit Card 2026 को ऑफीशियली जारी कर दिया गया है। जितने भी इच्छुक अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों के लिए आवेदन किया है। सभी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से RRB ALP Admit Card 2026 से संबंधित सारी अपडेट विस्तार पूर्वक बताई गई है। सभी से अनुरोध है कि लेख को अंत तक पढ़े।

RRB ALP Admit Card 2026 जारी

आज यानी 9 फरवरी 2026 को रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को ऑफिशल पोर्टल https://indianrailways.gov.in/ पर जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अपना LOGIN क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लेख में स्टेप बताए गए हैं। सभी इस लेख में दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

RRB ALP Admit Card 2026: Highlights

Article Name RRB ALP Admit Card 2026
Category Education
Board Name रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
Post Name असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
Vacancies 9970
RRB ALP Exam Date 2026 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026
Admit Available 9 फरवरी 2026
Admit Card Download Mode Online

RRB ALP Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरण को फॉलो करें —

  1. रेलवे RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  2. संबंधित RRB जोन की वेबसाइट पर जाएं
  3. “ALP Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और DOB दर्ज करें
  5. लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  8. प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

Admit Card पर उल्लेखित महत्वपूर्ण विवरण

सहायक लोको पायलट एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों से संबंधित निम्नलिखित विवरण उल्लेखित है—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म तिथि (DOB)
  • परीक्षा शिफ्ट (Shift)
  • परीक्षा का नाम और कोड
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Instructions)

RRB ALP परीक्षा पैटर्न

सहायक लोको पायलट के कंप्यूटर आधारित परीक्षा को दो चरण में आयोजित किया जाता है। पहले चरण CBT -1 की परीक्षा गणित, समान बुद्धि एवं तर्क शक्ति, सामान विज्ञान एवं समान जागरूकता से संबंधित होता है। इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक बटा तीन अंको की नकारात्मक अंकन भी होती है।

वही CBT – 2 परीक्षा में भाग A गणित समान बुद्धि सामान विज्ञान और सामान जागरूकता से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर को सॉल्व करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलता है। भाग B मैं ट्रेड या टेक्निकल विषय से कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किए गए अधिसूचना को पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2026 Apply : भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों पर नई भर्ती, 16 फरवरी तक आवेदन की आखिरी

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है—

  • CBT 1 (कंप्यूटर आधारित पहला परीक्षा)
  • CBT 2 (दूसरा चरण परीक्षा – पार्ट A और पार्ट B)
  • CBAT / एपटिट्यूड टेस्ट (केवल ALP पद के लिए)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज जांच)
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट और नियुक्ति

सारांश: आरआरबी ALP एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए स्टेप को फॉलो करके परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड कोडाउनलोड कर सकते हैं। पूरी जानकारी इस लेख में बताई गई है। 

इसे भी पढ़ें: रेलवे में ग्रुप डी के 22195 नए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 2 मार्च तक होंगे, 10वीं पास युवाओं के लिए एक और मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *